Thursday, June 9, 2011

भारत का मूल आधार गाय :-



जीतों प्रेरक गणिवर्य नयपदमसागर महाराज ने कहा कि भारत वर्ष का मूल आधार गाय है। इसकी जितनी सेवा की जाए कम है। उन्होंनें कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि गाय कत्लखाने जाती है। सारे प्राणियों की माता गाय है। नयपदमसागर महाराज ने कहा कि भारत भूमि महावीर, राम एवं कृष्ण की भूमि है। सभी कथाओं में गोकथा सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंनें कहा कि मजहब एवं रंग अलग हो सकते है, लेकिन धर्म एक है। भारत में गो बचाने के लिए पवित्र आंदोलन करना पड़ेगा। समग्र राष्ट्र में गोवंश को कत्लखाने से बचाने के लिए अतिशीघ्र मास्टर प्लॉन बनाया जा रहा है। जिसमें प्रवासी एवं आप्रवासी गोभक्तों सहित दानदाताओं का सहयोग लेकर इस नेक कार्य को अतिशीघ्र शुरू किया जाएगा। गो वेज्ञानिक उत्तम महाश्वेरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts